NSE Phone Tap Case: न्यायालय ने एनएसई फोन टैप मामले में पूर्व पुलिस आयुक्त को जमानत देने के उच्च न्यायालय के फैसले में हस्तक्षेप से किया इनकार

उच्चतम न्यायालय ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के कर्मचारियों की कथित फोन टैपिंग से जुड़े धनशोधन मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडेय को जमानत देने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले में हस्तक्षेप करने से सोमवार को मना कर दिया.

Supreme Court (Photo Credit- ANI)

नयी दिल्ली, आठ मई: उच्चतम न्यायालय ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के कर्मचारियों की कथित फोन टैपिंग से जुड़े धनशोधन मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडेय को जमानत देने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले में हस्तक्षेप करने से सोमवार को मना कर दिया. न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति अमानुल्ला की पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा पिछले साल आठ दिसंबर को पांडेय को जमानत देने के फैसले में की गयी टिप्पिणयों का मामले की सुनवाई के दौरान कोई असर नहीं पड़ेगा. यह भी पढ़ें: HC on Legal Education in Schools: दिल्ली उच्च न्यायालय का स्कूलों में कानूनी पढ़ाई से संबंधित याचिका पर विचार करने से इनकार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उच्च न्यायालय के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी.

ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल एस वी राजू ने पीठ से कहा कि उच्च न्यायालय ने जमानत अर्जी पर फैसला करते समय ‘संक्षिप्त मुकदमे’ की तरह सुनवाई की. पीठ ने कहा, ‘‘इसे रहने दीजिए.’’ इसके बाद कहा कि पांडेय को जमानत देने का आदेश छह महीने पुराना है.

तब राजू ने यह निर्देश देने का अनुरोध किया कि उच्च न्यायालय की टिप्पणियों से मामले में सुनवाई पर असर नहीं पड़ना चाहिए. पीठ ने कहा, ‘‘यह कहने की जरूरत नहीं है कि जमानत देते हुए की गयी टिप्पणियों का किसी तरह सुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा.’’

उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि पांडेय प्रथम दृष्टया अपराध से अर्जित धन को रखने के दोषी नहीं हैं. उसने एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही रकम की दो जमानत राशियों पर कुछ शर्तों के साथ उनकी रिहाई का आदेश दिया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23 और 24 अप्रैल को रहेगा ब्लॉक; यात्रा पर निकलने से पहले चेक करें डायवर्जन रूट