देश की खबरें | अदालत ने व्हाट्सऐप के जरिए समन भेजने के लिए दिल्ली पुलिस को आड़े हाथ लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने सरकारी गवाहों को केवल व्हाट्सऐप के जरिए समन भेजने के लिए पुलिस की आलोचना की और मामले को ‘‘उचित कार्रवाई’’ के लिए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जिला) को संदर्भित कर दिया।

नयी दिल्ली, 31 मई दिल्ली की एक अदालत ने सरकारी गवाहों को केवल व्हाट्सऐप के जरिए समन भेजने के लिए पुलिस की आलोचना की और मामले को ‘‘उचित कार्रवाई’’ के लिए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जिला) को संदर्भित कर दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमराज पंजाबी बाग पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में सुनवाई कर रहे हैं जिसमें अब अभियोजन पक्ष को सबूत पेश करने हैं।

न्यायाधीश ने कहा कि अभियोजन पक्ष का एक गवाह अनुपस्थित है और उसने बार-बार कॉल किए जाने का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस आयुक्त ने पिछले साल फरवरी में गवाहों को समन दिए जाने के संबंध में एक आदेश पारित किया था।

अदालत ने एक अन्य मामले में यह भी कहा कि डीसीपी (पश्चिम) से एक पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि दिल्ली पुलिस को व्हाट्सऐप के जरिए समन भेजने का कोई परिपत्र जारी नहीं किया गया है।

न्यायाधीश हेमराज ने कहा, ‘‘पहले भी इस अदालत ने कई मामलों में गौर किया है कि पुलिस अधिकारी गवाहों को व्हाट्सऐप पर समन भेज रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अब भी सरकारी गवाहों को ‘‘केवल व्हाट्सऐप’’ पर समन भेज रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वे गवाहों के घर जाने का कष्ट नहीं उठा रहे हैं जो कि उन्हें करना चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने गवाह के घर जाने की एक बार भी कोशिश नहीं की जबकि उन्हें कम से कम तीन बार गवाह के घर जाना चाहिए था।’’

अदालत ने मामले में डीसीपी (पश्चिम) को ‘‘उचित कार्रवाई’’ करने के निर्देश दिए हैं।

अदालत ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी पेश होने के लिए नोटिस जारी किया तथा उनसे स्पष्टीकरण मांगा है कि उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस कानून और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई क्यों न की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\