देश की खबरें | अदालत ने सचिन पायलट के मीडिया प्रबंधक के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के मीडिया प्रबंधक लोकेंद्र सिंह की गिरफ्तारी सहित उनके खिलाफ किसी भी तरह की कठोर कार्रवाई किये जाने पर रोक लगा दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 16 अक्टूबर राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के मीडिया प्रबंधक लोकेंद्र सिंह की गिरफ्तारी सहित उनके खिलाफ किसी भी तरह की कठोर कार्रवाई किये जाने पर रोक लगा दी है।

राज्य में राजनीतिक संकट के दौरान कांग्रेस विधायकों के फोन टैप किये जाने के बारे में कथित तौर पर ‘‘फेक न्यूज’’ गढ़ने को लेकर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान के हिंदु कुश में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई तीव्रता: 16 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अगस्त महीने में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पायलट के बीच सत्ता की रस्साकशी के दौरान कथित तौर पर ‘फेक न्यूज’ गढ़ने को लेकर जयपुर पुलिस ने सिंह सहित दो पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

यह प्राथमिकी विधायकपुरी पुलिस थाने में एक अक्टूबर को राजस्थान तक (आज तक) के शरत कुमार और एक्सवाईजेड न्यूज एजेंसी के सिंह के खिलाफ दर्ज की गई थी। सिंह, पायलट से संबद्ध हैं और सोशल मीडिया पर उनकी प्रेस विज्ञप्तियों का काम देखते हैं।

यह भी पढ़े | FAO की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने 75 रुपये का स्मृति सिक्का किया जारी.

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सिंह के वकील स्वदीप सिंह होरा ने दलील दी कि प्राथमिकी दर्ज किया जाना मीडिया द्वारा खबरों की रिपोर्टिंग पर राज्य सरकार की नियंत्रण की कोशिश है।

उन्होंने कहा कि झूठे आरोपों को लेकर याचिकाकर्ता को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।

न्यायमूर्ति गोवर्द्धन बारदर की एकल पीठ ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता के खिलाफ गिरफ्तारी सहित कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाए।

प्राथमिकी में विशेष अपराध एवं साइबर अपराध आयुक्तालय के थाना प्रभारी (एसएचओ) ने आरोप लगाया था कि इन दोनों लोगों ने यह खबर गढ़ी कि उस वक्त जैसलमेर के एक होटल में ठहरे कांग्रेस विधायकों एवं मंत्रियों की जयपुर स्थित मानसरोवर के एक होटल से अवैध फोन टैपिंग की जा रही है।

सिंह ने अदालत का रुख किया और एक याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने कहा कि कि यह खबर विभिन्न चैनलों ने चलाई और उन्हें तथा कुमार को दुर्भावनापूर्ण इरादे से निशाना बनाया गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\