देश की खबरें | अदालत ने अस्पताल को गर्भ को समाप्त करने संबंधी बलात्कार पीड़िता की जांच करने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को सरकारी जेजे अस्पताल को 14 वर्षीय एक बलात्कार पीड़िता की जांच करने का निर्देश दिया, जिसने अपने 26 सप्ताह के गर्भ को समाप्त कराने की अनुमति मांगी है।

मुंबई, 31 अक्टूबर बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को सरकारी जेजे अस्पताल को 14 वर्षीय एक बलात्कार पीड़िता की जांच करने का निर्देश दिया, जिसने अपने 26 सप्ताह के गर्भ को समाप्त कराने की अनुमति मांगी है।

न्यायमूर्ति माधव जामदार और न्यायमूर्ति कमल खाटा की अवकाशकालीन पीठ ने अस्पताल के मेडिकल बोर्ड को दो नवंबर तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

पीठ यौन उत्पीड़न पीड़िता के पिता द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें लड़की के 26 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति मांगी गई है।

गर्भ का चिकित्सकीय समापन अधिनियम के प्रावधानों के तहत 20 सप्ताह की अवधि के बाद गर्भ की समाप्ति की अनुमति नहीं है जब तक कि उच्च न्यायालय से अनुमति प्राप्त न हो जाए।

बंबई उच्च न्यायालय ने जेजे अस्पताल को पीड़िता की जांच करने का निर्देश दिया।

इसने कहा, ‘‘"हम जेजे अस्पताल के सभी संबंधित अधिकारियों को पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करने का निर्देश देते हैं। जेजे अस्पताल के अधिकारियों से अनुरोध है कि चिकित्सकीय समापन अधिनियम, 1971 के प्रावधानों के तहत तुरंत एक मेडिकल बोर्ड बनाया जाए और याचिकाकर्ता की बेटी की जांच की जाए तथा और रिपोर्ट दो नवंबर को या उससे पहले इस अदालत में जमा की जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी