देश की खबरें | अदालत ने सीबीआई को दिये अभियुक्त ओम प्रकाश पाण्डेय का पता लगाने के निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की जांच कर रही विशेष अदालत ने प्रकरण में अभियुक्त ओम प्रकाश पाण्डेय का पता लगाने का निर्देश बृहस्पतिवार को सीबीआई को दिया।

लखनऊ, नौ जुलाई बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की जांच कर रही विशेष अदालत ने प्रकरण में अभियुक्त ओम प्रकाश पाण्डेय का पता लगाने का निर्देश बृहस्पतिवार को सीबीआई को दिया।

पाण्डेय के परिजन का कहना है कि वह करीब 25 साल पहले संन्यास लेकर घर छोड़ चुके हैं और वह कथित तौर पर हरिद्वार, वाराणसी और इलाहाबाद आते रहते हैं।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के दिल्ली में 2187 नए मामले पाए गए, 45 की मौत: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विशेष अदालत के न्यायाधीश एस.के. यादव ने पाण्डेय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था मगर किसी ने उसकी सुपुर्दगी नहीं ली थी। अदालत को यह बताया गया कि पाण्डेय के परिजन का कहना है कि उन्होंने करीब 25 साल पहले घर—बार छोड़कर संन्यास ले लिया था और अब उनका उनसे कोई सम्पर्क नहीं है।

हालांकि ऐसा सुनने में आया है कि कभी—कभी वह इलाहाबाद स्थित अपने 'गुरु आश्रम' में आते हैं।

यह भी पढ़े | कश्मीर: पंपोर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, स्थानीय महिला जख्मी- सर्च ऑपरेशन जारी.

पाण्डेय के भाई का कहना है कि वह उनका पता लगाने की कोशिश करेंगे और इस बारे में एक हफ्ते के अंदर अदालत को बताएंगे।

अदालत ने सभी पहलुओं पर गौर करते हुए सीबीआई को निर्देश दिया कि वह पाण्डेय का पता लगाये और अपनी रिपोर्ट पेश करे।

इस बीच, बाबरी विध्वंस मामले में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत बयान देने के लिये बृहस्पतिवार को कोई भी अभियुक्त नहीं पहुंचा। संतोष दुबे नामक एक अन्य अभियुक्त की तरफ से अदालत में पेश अर्जी में कहा गया कि उसकी पत्नी गम्भीर रूप से बीमार है, लिहाजा वह अब 13 जुलाई को अदालत में पेश होगा।

न्यायालय ने प्रकरण के एक अन्य अभियुक्त पवन कुमार पाण्डेय को शुक्रवार को गवाही के लिये तलब किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू