देश की खबरें | अदालत ने सात साल से पति से अलग रहने के आधार तलाक मंजूर किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पलामू की पारिवारिक अदालत ने एक मामले में पति की तलाक की अर्जी पर सिफर्फ इस आधार पर मुहर लगा दी कि उसकी पत्नी अपना घर छोड़कर पिछले सात साल से अपने जीजा और पिता के यहां रह रही थी।
मेदिनीनगर (झारखंड), 29 अगस्त पलामू की पारिवारिक अदालत ने एक मामले में पति की तलाक की अर्जी पर सिफर्फ इस आधार पर मुहर लगा दी कि उसकी पत्नी अपना घर छोड़कर पिछले सात साल से अपने जीजा और पिता के यहां रह रही थी।
पति की याचिका पर तलाक का यह फैसला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश वंशीधर तिवारी ने शनिवार को सुनाया।
यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.
उस मामले में पति बीरेन्द्र कुमार मेहता ने पारिवारिक अदालत में 26 जून 2018 को पत्नी सुनीता देवी के विरुद्ध तलाक के लिए वाद
दाखिल किया था जिसे अदालत ने सुनवाई एवं विवेचना के बाद स्वीकार कर लिया। दोनों के मध्य तलाक की आज स्वीकृति दे दी।
यह भी पढ़े | Cobra Spotted Near Gate Of Saket Metro Depot: साकेत मेट्रो डिपो के गेट के पास मिला चार फीट लंबा कोबरा.
पति ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि, उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती, उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है और उसका व्यवहार क्रूरता पूर्ण है।
पति की ओर से अदालत में पैरवी कर रही अधिवक्ता सुधा पाण्डेय ने बताया कि, दोनों का विवाह 23 जून 2007 को हुआ था और उनकी दो बेटियां हैं।
पाण्डेय ने बताया कि शादी के बाद पत्नी अपने ससुराल से ज्यादा मायके, विशेष रूप से अपने बहनोई के घर रहा करती थी और याचिका में पति ने पत्नी पर बहनोई के साथ अनैतिक संबंध होने के भी आरोप लगाए थे।
अदालत ने मुख्य रूप से इस आधार पर पति की याचिका स्वीकार कर तलाक की मंजूरी दे दी कि पत्नी उसके साथ पिछले सात साल से नहीं रह रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)