देश की खबरें | हरियाणा में दंपती की गोली मार कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक दंपती की उनके घर में गोली मार कर हत्या कर दी । पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ, 12 अगस्त हरियाणा के फरीदाबाद जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक दंपती की उनके घर में गोली मार कर हत्या कर दी । पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुखबीर (27) और उसकी पत्नी मोनिका (26) के शव मंगलवार देर रात बरामद किए गए। उन पर गोलियों के निशान थे । जिले के जासना गांव में उनके घर के एक कमरे में रक्त रंजित शव पड़े थे ।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के कई जिलों में कल भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि दंपती को गोली मारने से पहले उनके हाथ बांध दिए गए थे।

उन्होंने बताया कि हत्या की जानकारी तब हुयी जब दूधवाला उनके घर दूध देने गया । आम तौर पर मोनिका दूध लेने आती थी । जब वह कुछ समय तक नहीं आयी तो दूधवाला अंदर गया और दोनों शवों को देखा । बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गयी ।

यह भी पढ़े | Hizbul Mujahideen Commander Azaad Lalhari killed in Pulwam: जम्मू कश्मीर के पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी आजाद ललहारी ढेर, रियाज नायकू की मौत के बाद बना था हिजबुल कमांडर.

उन्होंने बताया कि जिस इलाके में यह घटना हुयी वहां का सीसीटीवी फुटेज एकत्र किया गया है, चार संदिग्धों को उस इमारत से निकलते हुये देखा जा रहा है जहां ये दंप​ती रहते थे ।

तिगांव पुलिस थाने के निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया, 'घर से कुछ सामान गायब है । आलमारी खुली थी और चीजें बिखरी हुयी थीं । इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\