देश की खबरें | सड़क दुर्घटना में दम्पति, बेटे की मौत, बेटी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क दुर्घटना में पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी घायल हो गई है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

दुर्ग, आठ सितंबर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क दुर्घटना में पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी घायल हो गई है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेडामारा गांव के करीब एक ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार अनिल सिन्हा (33 वर्ष), उनकी पत्नी भारती सिन्हा (28 वर्ष) और बेटे आयुष (छह वर्ष) की मौत हो गई है जबकि दो वर्षीय बेटी निधि घायल हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज अपराह्न लगभग तीन बजे आर्य नगर निवासी अनिल सिन्हा तीज पर्व के लिए अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव के लिए रवाना हुए थे।

उन्होंने बताया कि जब अनिल और उसका परिवार खेडामारा गांव के करीब पहुंचा तब पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में अनिल, उनकी पत्नी और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बेटी घायल हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायल बालिका को अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में ट्रक चालक को भी चोट पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू