देश की खबरें | बरेली में दंपति पर हमला, पत्नी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बदमाशों ने मां पूर्णागिरि के दर्शन करके लौट रहे एक दंपति पर हमला किया जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बरेली (उप्र), 31 जुलाई बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बदमाशों ने मां पूर्णागिरि के दर्शन करके लौट रहे एक दंपति पर हमला किया जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात बदायूं निवासी ओम शरण अपनी पत्नी अमरवती (35) के साथ पूर्णागिरि माता के दर्शन करने गए थे।

उन्होंने बताया कि देर रात करीब साढ़े 11 बजे वजीरगंज मार्ग पर कंठरी मंदिर के पास तीन-चार हथियारबंद बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया और तमंचे से आतंकित करके उनकी पत्नी से जेवर देने को कहा। मना करने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि ओम शरण का कहना है कि जब उसने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया। इसी बीच, एक बदमाश ने धारदार हथियार से उनकी पत्नी के सिर पर हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। उसके बाद बदमाश उनके कानों के कुंडल, मंगलसूत्र और नकदी लूटकर भाग गये।

आर्य के मुताबिक ओम शरण ने बताया कि बदमाशों के जाते ही उसने अपने एक रिश्तेदार और फिर पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से ओम शरण और उनकी पत्नी अमरवती को आंवला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड