देश की खबरें | महाराष्ट्र के पालघर में महिला पुलिसकर्मी की हत्या के प्रयास के आरोप में दंपत्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला यातायात कांस्टेबल की हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक वकील और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पालघर (महाराष्ट्र), 27 सितंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला यातायात कांस्टेबल की हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक वकील और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नालासोपारा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास सुपे ने बताया कि कांस्टेबल प्रज्ञा शिराम दलवी (36) ने यातायात नियमों के कथित उल्लंघन के आरोप में वकील बृजेश कुमार बोलोरिया (35) की मोटरसाइकिल जब्त की थी। मोटरसाइकिल जब्त वाहनों के गोदाम में रखी गई थी।

उन्होंने कहा कि बोलोरिया और उनकी पत्नी डॉली कुमारी सिंह (32) सोमवार को गोदाम गए और मोटरसाइकिल अपने साथ ले गए।

अधिकारी ने कहा कि जब दलवी ने आरोपियों को गोदाम के प्रवेश द्वार पर रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने दलवी को जमीन पर गिरा दिया और मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से भाग निकले। पुलिसकर्मी के हाथों-पैरों में चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि फरार होने के दौरान आरोपी ने दलवी को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को दंपति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 353 , 504 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज