जरुरी जानकारी | देशव्यापी हड़ताल: केरल पूरी तरह बंद, सामान्य जीवन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीजेपी की अगुवाई वाली राजग सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में विभिन्न मजदूर संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का वामपंथी शासन वाले केरल में व्यापक असर देखने को मिला।

तिरुवनंतपुरम, 26 नवंबर बीजेपी की अगुवाई वाली राजग सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में विभिन्न मजदूर संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का वामपंथी शासन वाले केरल में व्यापक असर देखने को मिला।

इस दौरान राज्य में दुकानें नहीं खुलीं और सार्वजनिक क्षेत्र की बस सेवा केएसआरटीसी भी बंद रही।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: महबूबा मुफ्ती को लगा बड़ा झटका, PDP के तीन नेताओं ने दिया पार्टी इस्तीफा, बताई ये वजह.

संयुक्त मजदूर संगठनों की एक केंद्रीय समिति के आह्वान पर 24 घंटे की हड़ताल से देश के दक्षिणी राज्य में सामान्य जीवन प्रभावित हुआ और इसका असर सरकारी कार्यालयों, बैंक और बीमा सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों पर दिखा।

पूरे केरल में सभी सरकारी कार्यालय और प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

यह भी पढ़े | Delhi Chalo March: दिल्ली आ रहे किसानों का हल्ला बोल जारी, शंभु बॉर्डर के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड को खेतों में फेका; देखें वीडियो.

सबरीमाला तीर्थयात्रियों को हड़ताल से छूट दी गई थी और मंदिर के लिए आवागमन सामान्य रूप से चलता रहा।

कुछ जिलों में छोटे दुकानदारों ने यह भी कहा कि कारोबार पूरी तरह बंद करने से उनका जीवन और भी खराब हो जाएगा, जो पहले ही कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आर्थिक सुस्ती का सामना कर रहे हैं।

हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते मजदूर संगठनों ने रैली या जनसभा नहीं की और इसकी जगह उन्होंने शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया और मानव श्रृंखला बनाईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट