देश की खबरें | गोवा पंचायत चुनाव के लिए मतगणना जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में इस सप्ताह की शुरुआत में हुए पंचायत चुनावों के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह शुरू हुई। इस चुनाव में 5,000 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

पणजी, 12 अगस्त गोवा में इस सप्ताह की शुरुआत में हुए पंचायत चुनावों के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह शुरू हुई। इस चुनाव में 5,000 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

राज्य के 12 तालुका के 21 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

गोवा में 186 पंचायत निकायों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्नों पर नहीं लड़े गए थे बल्कि मतपत्रों के माध्यम से हुए थे। 1,464 वार्डों में कुल 5,038 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चुनाव के नतीजे मतगणना के शुरुआती घंटों में आने शुरू हो जाएंगे। पंचायत चुनाव में 78.70 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें कुल 6,26,496 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

उत्तरी गोवा में जहां 81.45 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं दक्षिण गोवा में 76.13 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तरी गोवा के सत्तारी तालुका में सबसे अधिक 89.30 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दक्षिण गोवा के सालसेट तालुका में सबसे कम मतदान हुआ।

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उत्तरी गोवा में कलंगुट पंचायत के एक वार्ड में चुनाव बृहस्पतिवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया क्योंकि एक उम्मीदवार ने अपने नाम और उसे आवंटित चुनाव चिन्ह के बीच गड़बड़ी की शिकायत की थी।

विभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल 64 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, जिनमें से 41 उत्तरी गोवा से और 23 दक्षिण गोवा से हैं। उत्तरी गोवा जिले में 97 पंचायतें हैं, जिसमें 2,667 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि 2,371 अन्य ने दक्षिण गोवा में 89 पंचायतों के लिए चुनाव लड़ा था।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्तरी गोवा में 3,85,867 और दक्षिण गोवा में 4,11,153 मतदाता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी