गाजियाबाद में बैंक कर्मी और डॉक्टर में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के गुप्ता ने बताया कि दोनों मरीजों को साहिबाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजियाबाद, 28 अप्रैल एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एक कर्मचारी और एक डॉक्टर में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के गुप्ता ने बताया कि दोनों मरीजों को साहिबाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बैंक के कर्मचारी ने अस्वस्थ होने के चलते स्वयं अपने रक्त का नमूना जांच के लिए दिया था।
बैंक के 15 कर्मचारियों को उनके परिजनों समेत पृथक-वास में भेज दिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि अब तक 60 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से 31 ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में 29 लोगों का उपचार किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
Tags
संबंधित खबरें
Bumble डेट से जेल तक: कर्नाटक हाई कोर्ट ने BNS की धारा 69 के बढ़ते दुरुपयोग पर जताई चिंता; आरोपी शख्स को तुरंत रिहा करने का दिया आदेश
Fact Check: क्या सच में मिला आग उगलने वाला 'ड्रैगन'? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे छिपकली के वीडियो का पूरा सच
Virosh Wedding: विजय देवरकोंडा ने शेयर की 'हल्दी' सेरेमनी की पहली झलक, रश्मिका के निकनेम 'Rushie' ने जीता फैंस का दिल (View Post)
Ramadan 2026: 26 फरवरी को रमजान का 8वां रोजा; दिल्ली, मुंबई और लखनऊ समेत अपने शहर के लिए जानें सहरी-इफ्तार का सही समय
\