देश की खबरें | भ्रष्टाचार मामला: सीबीआई ने देशमुख के निजी सहायकों से पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के निजी सहायकों से रविवार को पूछताछ की।

मुंबई, 11 अप्रैल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के निजी सहायकों से रविवार को पूछताछ की।

अधिकारियों ने बताया कि देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिन्दे को बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर शुरू की गई प्रारंभिक जांच के तहत पूछताछ के लिए सीबीआई टीम के समक्ष पेश होने को कहा गया था।

उन्होंने बताया कि सीबीआई के अधिकारी सांताक्रूज उपनगर स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अतिथि गृह में दोनों से पूछताछ कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि जब देशमुख ने निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे से मुंबई के बार एवं रेस्तराओं से 100 करोड़ रुपये प्रति माह वसूलने को कहा था, तो उस समय पलांडे भी वहां मौजूद थे।

वाजे उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक वाहन में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की जांच का सामना कर रहा है। कहा जाता है कि उसने अपने बयान में कहा था कि इस तरह की एक अन्य बातचीत के दौरान कुंदन भी वहां मौजूद थे।

सीबीआई ने उच्च न्यायालय के आदेश पर देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच मंगलवार को शुरू कर दी थी। इसके लिए अधिकारियों का एक दल दिल्ली से मुंबई भेजा गया है। सीबीआई वाजे, सिंह और मुंबई पुलिस के अन्य अधिकारियों से पहले की पूछताछ कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट