भ्रष्टाचार ने भी पाक क्रिकेट को उतना ही नुकसान पहुंचाया जितना लाहौर हमले ने: अब्बास

पाकिस्तान का यह पूर्व कप्तान खेलों में फिक्सिंग को अपराध की श्रेणी में लाने के सरकार से पीसीबी के आग्रह पर प्रतिक्रिया दे रहा था।

कराची, 21 अप्रैल पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने देश के क्रिकेट में भ्रष्टाचार से निपटने में ‘नरम’ रवैया अपनाया है जिसने देश में खेल को उतना ही नुकसान पहुंचाया जितना 2009 में श्रीलंका टीम पर आतंकी हमले ने पहुंचाया था।

पाकिस्तान का यह पूर्व कप्तान खेलों में फिक्सिंग को अपराध की श्रेणी में लाने के सरकार से पीसीबी के आग्रह पर प्रतिक्रिया दे रहा था।

अब्बास ने कहा, ‘‘यह पाकिस्तान बोर्ड का सही कदम है क्योंकि काफी लंबे समय से भ्रष्टाचार के मामलों से निपटने में हमारा रवैया नरम रहा है और इसके कारण कई प्रकरण सामने आए जिसने हमारी छवि को काफी नुकसान पहुंचाया और हमारी क्रिकेट प्रगति को भी प्रभावित किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंका की टीम बस पर आतंकी हमले ने अगर पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा नुकसान पहुंचाया और हम स्वदेश से बाहर खेलने को बाध्य हुए तो इन भ्रष्टाचार प्रकरणों ने भी वर्षों से हमारे क्रिकेट को कम नुकसान नहीं पहुंचाया।’’

अब्बास ने कहा कि फिक्सिंग को आपराध की श्रेणी में लाने के लिए कानून बनाने का प्रयास बोर्ड को काफी पहले करना चाहिए था क्योंकि इससे हाल के समय में सामने आए स्पाट फिक्सिंग के मामले नहीं होते।

उन्होंने कहा, ‘‘अंत में नुकसान पाकिस्तान क्रिकेट का हुआ क्योंकि हमने अच्छे खिलाड़ी गंवा दिए और इससे भी अधिक हमने क्रिकेटरों को गलत संदेश दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\