देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 3,725 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,725 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,08,458 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 28 सितंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,725 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,08,458 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 562 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1355 लोगों ने घर में पृथक-वास पूरा किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 13 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | IPl 2020: मुंबई-बेंगलुरू के बीच मैच हुआ टाई, अब सुपर ओवर से होगा फैसला: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सोमवार को संक्रमण के 3,725 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 590, दुर्ग से 519, राजनांदगांव से 151, बालोद से 75, बेमेतरा से 39, कबीरधाम से 98, धमतरी से 106, बलौदाबाजार से 140, महासमुंद से 52, गरियाबंद से 57, बिलासपुर से 143, रायगढ़ से 218, कोरबा से 178, जांजगीर-चांपा से 240, मुंगेली से 148, सरगुजा से 113, कोरिया से 68, सूरजपुर से 95, बलरामपुर से 16, जशपुर से 50, बस्तर से 169, कोंडागांव से 62, दंतेवाड़ा से 123, सुकमा से 102, कांकेर से 68, नारायणपुर से 12 तथा बीजापुर से 93 मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,81,521 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 1,08,458 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 74,537 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 33,044 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक वायरस से संक्रमित 877 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Amit Shah Holds Review Meeting: कोविड से उबरने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने नॉर्थ ब्लॉक में की पहली समीक्षा बैठक.

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 32,829 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 408 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\