देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 2688 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2688 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,40,258 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 10 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2688 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,40,258 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 713 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 1691 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस से सात और लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Bulandshahr Rape Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नशीली पदार्थ खिलाकर युवती के साथ रेप, फरार आरोपी गिरफ्तार.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 2688 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 328, दुर्ग से 112, राजनांदगांव से 138, बालोद से 53, बेमेतरा से 45, कबीरधाम से 67, धमतरी से 94, बलौदाबाजार से 96, महासमुंद से 70, गरियाबंद से 47, बिलासपुर से 148, रायगढ़ से 209, कोरबा से 257, जांजगीर—चांपा से 268, मुंगेली से 32, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से नौ, सरगुजा से 48, कोरिया से 51, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से 31, जशपुर से 23, बस्तर से 130, कोंडागांव से 72, दंतेवाड़ा से 50, सुकमा से 62, कांकेर से 112, नारायणपुर से आठ, बीजापुर से 93 तथा अन्य राज्य से हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,40,258 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अबतक 1,11,654 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 27,369 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में इस वायरस से अबतक 1235 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Priest’s Murder Case: मृतक पुजारी का हुआ अंतिम संस्कार, सरकार 10 लाख रुपये की मदद के साथ परिवार के एक सदस्य को देगी नौकरी.

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 37,205 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 488 लोगों की मौत हुई है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\