कोरोना का नया स्वरूप: ब्रिटेन ने छह अफ्रीकी देशों को यात्रा प्रतिबंध सूची में शामिल किया

दक्षिण अफ्रीका में इस सप्ताह की शुरुआत में कोराना वायरस का नया स्वरूप ‘बी.1.1.529’ सामने आने के बाद ब्रिटेन ने शुक्रवार को छह अफ्रीकी देशों को अपनी यात्रा प्रतिबंध सूची में शामिल कर लिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

जोहानिसबर्ग, 26 नवंबर : दक्षिण अफ्रीका में इस सप्ताह की शुरुआत में कोराना वायरस का नया स्वरूप ‘बी.1.1.529’ सामने आने के बाद ब्रिटेन ने शुक्रवार को छह अफ्रीकी देशों को अपनी यात्रा प्रतिबंध सूची में शामिल कर लिया. वायरस के नए स्वरूप को स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अत्यधिक संक्रामक और घातक करार दिया है जो मनुष्य के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को चकमा देने में सक्षम है.

ब्रिटेन की यात्रा प्रतिबंध सूची में शामिल किए गए इन अफ्रीकी देशों में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, ज़िम्बाब्वे और बोत्सवाना, लेसोथो और इस्वातिनी शामिल हैं. शुक्रवार दोपहर से इन देशों से उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित हो जाएंगी. यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का बड़ा बयान, कहा- महाराष्ट्र में मार्च तक बन जाएगी BJP की सरकार

हालांकि, घोषित प्रोटोकॉल के अनुसार, इन छह दक्षिणी अफ्रीकी देशों से शुक्रवार को ब्रिटेन पहुंचने वाले यात्रियों को सरकार द्वारा चिह्नित एक होटल में 10 दिन के पृथक-वास में रहना होगा. वायरस का सबसे नया स्वरूप अब तक सामने आए सभी स्वरूपों में सर्वाधिक उत्परिवर्तन वाला है.

Share Now

संबंधित खबरें

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 349 रनों का लक्ष्य, जॉर्डन हरमन ने जड़ा शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट