देश की खबरें | आईपीएल पर कोरोना का कहर : मौजूदा भारतीय गेंदबाज और सीएसके के कई सहयोगी स्टाफ पॉजिटिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम के सीमित ओवरों के एक वर्तमान खिलाड़ी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कई स्टाफ सदस्यों को कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया हैं, जिसके बाद इस फ्रेंचाइजी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले टीम की पृथकवास अवधि बढ़ने पर मजबूर होना पड़ा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अगस्त भारतीय टीम के सीमित ओवरों के एक वर्तमान खिलाड़ी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कई स्टाफ सदस्यों को कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया हैं, जिसके बाद इस फ्रेंचाइजी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले टीम की पृथकवास अवधि बढ़ने पर मजबूर होना पड़ा।

फ्रेंचाइजी ने अभी कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन लीग के एक सूत्र ने बताया कि पॉजिटिव मामलों की संख्या 10 से 12 के बीच है ।

यह भी पढ़े | Aaditya Thackeray ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री की बात ट्विटर प्रोफाइल से हटा दी, इस्तीफे की अटकलें हुई तेज.

लीग से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कोविड-19 के सभी पॉजिटिव जांच के नतीजे टीम के यहां पहुंचने के पहले, तीसरे और छठे दिन आये। आईपीएल का आगामी सत्र 19 सितंबर से शुरू होगा।

आईपीएल के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘ हां, हाल ही में भारत के लिए लिए खेलने वाला दाएं हाथ के मध्यम गति के एक तेज गेंदबाज के अलावा फ्रेंचाइजी के कुछ सहयोगी सदस्य कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं। यह आंकड़ा 12 तक हो सकता है । ’’

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए, 1 जिंदा पकड़ा गया: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ जहाँ तक हमें पता चला हैं, सीएसके प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और उनकी पत्नी के अलावा फ्रेंचाइजी की सोशल मीडिया टीम के कम से कम दो सदस्य भी कोरोना वायरस की चपेट में है।’’

इस घटना के बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम की पृथकवास अवधि को एक सितंबर तक बढ़ा दिया। इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड में दहशत है लेकिन समझा जाता है कि फिलहाल लीग को कोई खतरा नहीं है जो कोरोना महामारी के कारण यूएई में आयोजित की जा रही है ।

बीसीसीआई की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, कोविड-19 जांच में जो भी पॉजिटिव मिलेगा उसे अतिरिक्त सात दिनों के लिए पृथकवास में रहना होगा।

इस अवधि के बाद जांच में निगेटिव आने पर ही उसे जैविक रूप से सुरक्षित महौल में आने की अनुमति मिलेगी।

समझा जाता है कि पॉजिटिव पाये गए सदस्यों में कोई लक्षण नहीं पाये गए हैं ।लेकिन उनके संपर्क में आये लोगों का पता लगाना चुनौती होगी क्योंकि समझा जाता है कि अधिकांश चेन्नई में वायरस की चपेट में आये जहां दुबई रवानगी से पहले एक छोटा सा शिविर आयोजित किया गया था ।

समझा जाता है कि नेगेटिव पाये गए लोगों को ही बायो बबल में प्रवेश की अनुमति रहेगी । आईपीएल के एक सूत्र का मानना है कि एक सितंबर से टीम का शिविर शुरू होने की उम्मीद कम है ।

अभी यह पता नहीं चल सका है कि बीसीसीआई खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों के नाम के साथ आधिकारिक बयान जारी करेगा या नहीं ।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक भारत में ही कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड