कोरोना वायरस योद्धाओं को सम्मानित करेगी नौसेना

कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी), चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के निर्देश के मद्देनजर भारतीय सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व करते हुए वायरस योद्धाओं की दृढ़ता और प्रतिबद्ध प्रयासों के लिए पूरे देश की ओर से आभार और प्रशंसा व्यक्त करेगी।

जमात

कोच्चि, दो मई नौसेना का एक चेतक हेलीकॉप्टर केरल के कोच्चि जिले के सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस के खिलाफ अथक लड़ाई लड़ रहे योद्धाओं पर रविवार की सुबह में फूल बरसाएगा।

कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी), चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के निर्देश के मद्देनजर भारतीय सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व करते हुए वायरस योद्धाओं की दृढ़ता और प्रतिबद्ध प्रयासों के लिए पूरे देश की ओर से आभार और प्रशंसा व्यक्त करेगी।

एक अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा पेशेवरों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पुलिसकर्मियों, सरकारी कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों सहित कोरोना वायरस योद्धाओं के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए एसएनसी की गतिविधियों की योजना बनाई गई है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि एसएनसी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एर्नाकुलम के जनरल अस्पताल जाकर एर्नाकुलम को ग्रीन जोन बनाए रखने के प्रयासों के लिये चिकित्सा बिरादरी, जिला कलेक्टर, पुलिस अधिकारियों, पैरामेडिकल और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, "नियोजित गतिविधियों के तहत, नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर कोरोना वायरस योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए जिला सरकारी अस्पताल पर फूल बरसाएगा।''

इसके अलावा कोरोना वायरस योद्धाओं की हौसला अफजाई के लिये नौसेना ने कई गतिविधियों की योजना बनाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\