विदेश की खबरें | कोरोना वायरस अब भी सामुदायिक स्तर पर : सिंगापुर के मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है और अब भी यह सामुदायिक स्तर पर है। सिंगापुर के एक वरिष्ठ मंत्री ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कोविड-19 के मामलों में कमी आने के बावजूद लोगों को इससे सतर्क रहने की चेतावनी दी।

सिंगापुर, 14 अक्टूबर कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है और अब भी यह सामुदायिक स्तर पर है। सिंगापुर के एक वरिष्ठ मंत्री ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कोविड-19 के मामलों में कमी आने के बावजूद लोगों को इससे सतर्क रहने की चेतावनी दी।

देश में स्थानीय समुदाय या मजदूरों की डॉरमेटरी से कोविड-19 के नये मामले सामने नहीं आने के एक दिन बाद शिक्षा मंत्री लॉरेंस वोंग का यह बयान सामने आया है।

यह भी पढ़े | Nepal and Pakistan Re-Elected in the UNHRC: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में फिर से चुना गया पाकिस्तान और नेपाल, चीन के प्रदर्शन में गिरावट.

वोंग ने कहा, ‘‘वायरस का खात्मा नहीं हुआ है। यह अब भी हमारे समुदाय के बीच है।’’ वह कोविड-19 से निपटने के लिए बने बहुमंत्रालयी कार्य बल के सह-अध्यक्ष भी हैं।

वोंग ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘आज (मंगलवार को) संख्या शून्य है, लेकिन आने वाले समय में नये मामले सामने आ सकते हैं।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: जॉनसन एंड जॉनसन ने ब्राजील में रद्द किए COVID19 वैक्सीन के ट्रायल्स.

वोंग ने कहा कि वह समझते हैं कि लोग वर्तमान उपायों से थक चुके हैं और चाहतें हैं कि अधिक गतिविधियां बहाल हों।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अब भी सुरक्षा मानकों को अपनाना होगा और सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुशासित रहते हुए पालन करना होगा।’’

इस बीच बुधवार को सिंगापुर में कोविड-19 के पांच नये मामले सामने आए, जिनमें तीन बाहर से आए लोग हैं, जबकि दो मरीज स्थानीय समुदाय से हैं।

नये मामलों के साथ सिंगापुर में कोविड-19 के 57,889 मामले हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू