देश की खबरें | कोरोना वायरस: बिहार में छह और लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 2,04,212 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान छह और व्यक्तियों की मौत हो जाने से इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 996 हो गई और अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,04,212 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 18 अक्टूबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान छह और व्यक्तियों की मौत हो जाने से इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 996 हो गई और अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,04,212 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में दो तथा औरंगाबाद, बेगूसराय, सारण एवं वैशाली जिले में एक—एक मरीज की मौत हो गई और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या रविवार को बढकर 996 हो गयी ।

यह भी पढ़े | दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष एवं जल मंत्री सतेंद्र जैन ने तिमारपुर व भलस्वा झील साइट का किया निरीक्षण, रोहिणी, रिठाला, कारोनेशन वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी किया दौरा.

बिहार में शनिवार अपराह्न चार बजे से रविवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,152 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,04,212 हो गई।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,19,456 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस से संक्रमित 1,079 मरीज ठीक हुए।

यह भी पढ़े | IPL 2020: मुंबई ने पंजाब को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया: 18 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में अब तक 91,34,927 नमूनों की जांच की गयी है, जिनमें से संक्रमित पाए गए 1,92,594 मरीज ठीक हो गए हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,621 है और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 94.31 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\