देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 8,593 नए मामले, 85 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 8,593 नए मामलों की पुष्टि हुई तथा 85 और रोगियों ने दम तोड़ दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली में बुधवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 8,593 नए मामलों की पुष्टि हुई तथा 85 और रोगियों ने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या अब 7,228 हो गई है।

यह भी पढ़े | जमानत के बाद रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी बोले- यह गैरकानूनी गिरफ्तारी थी: 11 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, शहर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,59,957 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक शहर में संक्रमण दर 13.4 फीसदी है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: उमा भारती के तेजस्वी सरकार नहीं चला सकते वाले बयान पर मनोज झा का पलटवार, कहा-बिहार को समझिए, ये बदलाव का जनादेश है.

दिल्ली में मंगलवार को 7,830 मामले सामने आए थे और 83 लोगों की मौत हुई थी।

दिल्ली में एक दिन मे सबसे ज्यादा मौत 16 जून को हुई थीं जब 93 संक्रमित व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया था।

बुलेटिन के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर बुधवार को 42,629 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट