देश की खबरें | कोरोना वायरस: झारखंड में एक और की मौत, 39 नये मामलों के साथ कुल संख्या 2854 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गयी तथा संक्रमण के 39 नये मामले सामने आये।

रांची, छह जुलाई झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गयी तथा संक्रमण के 39 नये मामले सामने आये।

राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,854 हो गयी।

यह भी पढ़े | केरल: खाड़ी देश से लौटा शख्स क्वारंटाइन से बिना मास्क आया बाहर, टोकने पर हुआ हिंसक तो PPE कीट पहने स्वास्थ्यकर्मियों पकड़कर ले गए अस्पताल.

स्वास्थ्य विभाग की सोमवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटों में धनबाद में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में संक्रमण के कारण मरने वालों की कुल संख्या 20 हो गयी है।

इनके अलावा राज्य में संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 39 नये मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,854 हो गयी है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के तेलंगाना में 1831 नए मरीज पाए जाने के साथ 11 की मौत: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में अब तक संक्रमित हुए 2,854 लोगों में से 2,109 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं।

राज्य में 2,068 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 766 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 20 अन्य की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 2390 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 39 संक्रमित पाये गये।

इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू