कोरोना वायरस: अमेरिका में 16,000 से अधिक लोगों की मौत

इस संक्रमण के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ा है और मात्र तीन हफ्तों में एक करोड़ 60 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं।

वाशिंगटन, 10 अप्रैल अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 16,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 4.6 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

इस संक्रमण के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ा है और मात्र तीन हफ्तों में एक करोड़ 60 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं।

केवल न्यूयॉर्क मेट्रोपोलिटन इलाके में 9,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2,20,000 से अधिक मामले सामने आए है।

वैश्विक स्तर पर, कोरोना वायरस से अब तक 15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और करीब 95,000 लोगों की मौत हुई है।

कोविड-19 संक्रमण के करीब 30 प्रतिशत और इससे मारे गए लोगों के करीब 17 प्रतिशत मामले अमेरिका में हैं।

अमेरिका में लोगों को घरों में ही रहने के आदेश दिए गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लगभग सभी 50 राज्यों में आपदा घोषणा अधिसूचित की है।

विश्व की वित्तीय राजधानी समझी जाने वाली न्यूयॉर्क सिटी में केवल एक दिन में 800 से अधिक लोगों की मौत हुई और इसके साथ ही शहर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,067 हो गई।

हालांकि, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुमो ने इस बात पर जोर दिया कि कोविड-19 शहर में अपने चरम पर पहुंच गया प्रतीत होता है क्योंकि शहर के अस्पतालों में नए मरीजों की संख्या कम होनी आरंभ हो गई है।

बेरोजगारी के ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि दो हजार अरब डॉलर का राहत पैकेज भी खास मददगार साबित नहीं हो सका लेकिन ट्रम्प ने भरोसा जताया है कि आगामी महीनों में अर्थव्यवस्था फिर से बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी