कोरोना वायरस: मैटरहॉर्न पर्वत भारतीय ध्वज से जगमगाया

स्विट्जरलैंड के रोशनी कलाकार (लाइट आर्टिस्ट) गैरी हॉफस्टेटर ने कोरोना वायरस से जूझ रहे देशों को उम्मीद बनाए रखने का संदेश देते हुए रात में विभिन्न देशों के ध्वज इस पर्वत पर रोशनी के जरिए उकेरते हैं। 4,478 मीटर ऊंचा यह पर्वत स्विट्जरलैंड और इटली के बीच स्थित है।

जिनेवा, 18 अप्रैल स्विट्जरलैंड ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए स्विज आल्प्स के मैटरहॉर्न पर्वत में रोशनी डाल कर भारतीय ध्वज उकेरा है। इसके जरिए भारत के सभी लोगों को ‘उम्मीद और हिम्मत’ का संदेश दिया गया है।

स्विट्जरलैंड के रोशनी कलाकार (लाइट आर्टिस्ट) गैरी हॉफस्टेटर ने कोरोना वायरस से जूझ रहे देशों को उम्मीद बनाए रखने का संदेश देते हुए रात में विभिन्न देशों के ध्वज इस पर्वत पर रोशनी के जरिए उकेरते हैं। 4,478 मीटर ऊंचा यह पर्वत स्विट्जरलैंड और इटली के बीच स्थित है।

पर्यटन संगठन जेरमैट मैटरहॉर्न ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा,‘‘दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश भारत कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है। इतने बड़े देश में बहुत सारी चुनौतियां हैं। मैटरहॉर्न में भारतीय ध्वज सभी भारतीयों को उम्मीद और हिम्मत का संदेश देने तथा उनके प्रति एकजुटता दिखाने के लिए हैं।’’

स्विट्जरलैंड में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया,‘‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाने के लिए 1000 मीटर से भी बड़े आकार का भारतीय तिरंगा मैटरहॉर्न पर्वत पर उकेरा गय। इस कदम के लिए जेरमैट टूरिज्म आपका शुक्रिया।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ट्वीट को साझा करते हुए लिखा,‘‘पूरी दुनिया साथ मिल कर कोविड-19 से लड़ रही है। यकीनन मानवता इस महामारी से जीतेगी।

गौरतलब है कि ऐसे वक्त में जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है स्विट्जरलैंड उम्मीद और प्यार का संदेश दे रहा है। मार्च के अंत से यहां पर्वत पर विभिन्न देशों के ध्वज उकेरे जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट