कोरोना वायरस : ओडिशा, कर्नाटक, मणिपुर की जेलों से कई कैदी रिहा किए गए, तेलंगाना में प्रक्रिया जारी

ओडिशा में आज 3,481 विचाराधीन कैदियों और दोषियों को क्रमश: जमानत पर और पेरोल पर रिहा किया गया।

जमात

भुवनेश्वर / बेंगलुरु / इंफाल, 16 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जेलों में भीड़ कम करने के उद्देश्य से ओडिशा, कर्नाटक और मणिपुर की जेलों से कुल 4,610 कैदियों को पेरोल पर या जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं तेलंगाना में कैदियों की पेरोल पर रिहाई की प्रक्रिया जारी है।

ओडिशा में आज 3,481 विचाराधीन कैदियों और दोषियों को क्रमश: जमानत पर और पेरोल पर रिहा किया गया।

भुवनेश्वर में कारागार डीजीपी एस के उपाध्याय ने बताया ‘‘हमने अस्थायी तौर पर आज 3,481 विचाराधीन कैदियों और दोषियों को क्रमश: को जमानत पर और पेरोल पर रिहा किया है। न्यायिक प्रक्रिया के बाद इन लोगों को जाने की इजाजत दी गई।’’

उन्होंने बताया कि कुछ कैदियों को कम भीड़ वाली जेलों में स्थानांतरित किया गया है।

उपाध्याय के अनुसार, जिला विचाराधीन कैदी समीक्षा समिति ने कैदियों के रिकॉर्ड का अध्ययन करने के बाद उन्हें जमानत देने का फैसला किया। उन बंदियों को प्राथमिकता दी गई जिन्हें अधिकतम दस साल की सजा सुनाई गई थी।

उन्होंने बताया गया कि इसी प्रकार पांच साल की सजा काट चुके बंदियों को भी इस अस्थायी राहत के दायरे में लाया गया।

उपाध्याय के अनुसार, नए कैदियों को पहले 14 दिन के लिए पृथकवास में रखा जाता है उसके बाद उन्हें कोठरियों में अन्य कैदियों के साथ रहने भेजा जाता है।

इसी प्रकार कर्नाटक में आज तक रिहा किए गए कैदियों की संख्या 1,112 है।

कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (कारागार और सुधार सेवाएं) आलोक मोहन ने बताया ‘‘आज तक 1,112 कैदियों को रिहा किया जा चुका है। इनमें से 405 कैदियों को पेरोल पर, 707 विचाराधीन कैदियों को जमानत पर रिहा किया गया है।

उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अगुवाई में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की गई थी जिसकी समीक्षा के आधार पर यह कदम उठाया गया।

मणिपुर में 11 कैदी इसी प्रकार रिहा किए गए।

इन कैदियों को सजीवा मणिपुर केंद्रीय जेल से रिहा किया गया।

इस जेल के कारागार अधीक्षक एस तौथांग ने बताया कि अब तक विभिन्न अदालतों से 34 कैदियों की रिहाई के आदेश मिल चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में सजीवा मणिपुर केंद्रीय जेल से 11 कैदियों को पेरोल पर आज रिहा किया गया। अन्य कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया चल रही है।

हैदराबाद से मिली एक खबर में बताया गया है कि तेलंगाना में विचाराधीन कैदियों की अस्थायी तौर पर रिहाई के लिए प्रक्रिया जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\