कोरोना वायरस : महिंद्रा ने शुरू किया ऑनलाइन बिक्री मंच

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी नयी पहल ‘ओन ऑनलाइन’ (ऑनलाइन मालिक बनें) के तहत कार ऋण, बीमा, पुरानी कार के बदले नयी कार, एसेसरीज और कार खरीदने से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। ग्राहक चार आसान चरणों में घर बैठे कार खरीदने का काम कर सकते हैं।

जमात

नयी दिल्ली, आठ मई महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शु्क्रवार को एक एकीकृत ऑनलाइन बिक्री मंच शुरू कर दिया। कोरोना वायरस संकट के चलते शुरू किया गया यह मंच ग्राहकों को वाहन खरीद का पूर्ण अनुभव प्रदान करेगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी नयी पहल ‘ओन ऑनलाइन’ (ऑनलाइन मालिक बनें) के तहत कार ऋण, बीमा, पुरानी कार के बदले नयी कार, एसेसरीज और कार खरीदने से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। ग्राहक चार आसान चरणों में घर बैठे कार खरीदने का काम कर सकते हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय नाकरा ने कहा कि कंपनी का कार खरीदने से पहले और बाद की प्रकियाओं का ऑनलाइन समाधान पहले से है। लेकिन अब इससे जुड़ी अन्य सुविधाओं को भी ऑनलाइन कर दिया गया है।

नाकरा ने कहा कि हाल के समय में सभी श्रेणियों में कार की ऑनलाइन खरीद को काफी पसंद किया गया है। अब हम वाहनों के इस खुदरा बाजार में आ रहे बदलाव के लिए तैयार हैं।

कंपनी ने अपनी इस पहल से देशभर के 270 से अधिक डीलरों और करीब 900 से अधिक बिक्री केंद्रों को जोड़ा है।

सभी डीलर न्यूनतम मानवीय संपर्क रखने के साथ-साथ साफ-सफाई इत्यादि के लिए प्रक्रियाओें का नवीनीकरण कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव