देश की खबरें | पंजाब में कोरोना वायरस से 49 और मरीजों की मौत, 1,293 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 49 और मरीजों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों की संख्या प्रदेश में बढ़ कर 1,178 हो गयी है । मंगलवार को संक्रमण के 1293 नये मामले सामने आये जिससे प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 44,577 पर पहुंच गया । मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 25 अगस्त पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 49 और मरीजों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों की संख्या प्रदेश में बढ़ कर 1,178 हो गयी है । मंगलवार को संक्रमण के 1293 नये मामले सामने आये जिससे प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 44,577 पर पहुंच गया । मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

इसमें कहा गया है कि पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में होने वाली मौत की यह तीसरी सर्वाधिक संख्या है । इससे पहले 17 अगस्त को 51 और 23 अगस्त को 50 लोगों की मौत हो गयी थी ।

यह भी पढ़े | छ्त्तीसगढ़: सड़क न होने कारण महिला और उसके शिशु को पालकी में बिठाकर अस्पताल ले गए परिजन.

बुलेटिन के अनुसार पंजाब में आज जिन मरीजों की मौत हुयी है उनमें लुधियाना में 11, मोहाली में नौ, अमृतसर एवं पटियाला में पांच—पांच, फरीदकोट एवं जालंधर में चार—चार, संगरूर में तीन, फतेहगढ़ साहिब एवं मोगा में दो—दो, तथा गुरदासपुर, बठिंडा, पठानकोट एवं मानसा में एक—एक मरीज शामिल हैं ।

बुलेटिन में कहा गया है कि आज जिन जिलों में नये मामले सामने आये हैं उनमें लुधियाना (175), मोहाली (154), गुरदासपुर (149), पटियाला (140),जालंधर (119), बठिंडा (82), अमृतर (75), कपूरथला (65) और होशियारपुर (61) तथा अन्य जिले शामिल है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: इंदौर में अश्लील फिल्में बनाकर वेबसाइट के जरिए सप्लाई करने वाले 2 लोग गिरफ्तार: 25 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें कहा गया है कि संक्रमण का सफल इलाज होने के बाद प्रदेश में आज 788 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी । अब तक प्रदेश में 29,145 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं ।

इसमें कहा गया है कि अभी प्रदेश में 14,254 मरीजों का उपचार चल रहा है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि 55 मरीजों की हालत नाजुक हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर खा गया है जबकि 499 आक्सीजन पर हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड