देश की खबरें | रायपुर में 853 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 853 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,90,084 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 11 जनवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 853 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,90,084 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 102 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1029 लोगों ने घर पर पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 13 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 853 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 133, दुर्ग से 99, राजनांदगांव से 65, बालोद से 45, बेमेतरा से 10, कबीरधाम से 11, धमतरी से 25, बलौदाबाजार से 37, महासमुंद से 37, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 93, रायगढ़ से 62, कोरबा से 34, जांजगीर चांपा से 35, मुंगेली से नौ, गौरेला पेंड्रा मरवाही से चार, सरगुजा से 23, कोरिया से आठ, सूरजपुर से 14, बलरामपुर से 19, जशपुर से 44, बस्तर से चार, कोंडागांव से आठ, दंतेवाड़ा से तीन, सुकमा से दो, कांकेर से 15, नारायणपुर से एक, बीजापुर से एक, और अन्य राज्य से एक मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ दिसम्बर के बाद ब्रिटेन से आए यात्रियों की संख्या 65 है। इसमें से 53 यात्रियों का नमूना कोविड-19 की जांच के लिए भेजा गया। वहीं 12 यात्री राज्य से बाहर अन्य स्थानों में हैं।

उन्होंने बताया कि 47 यात्रियों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। छह यात्री संक्रमित पाए गए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। आरटीपीसीआर परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों का नमूना उच्च स्तरीय जांच के लिए पुणे स्थित लैब भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,90,084 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,78,029 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 8,550 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3,505 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,488 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 741 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट