चीन, दक्षिण कोरिया में फिर बढ़ रहा है कोरोना वायरस का संक्रमण, ऑस्ट्रेलिया पर भी मंडरा रहा खतरा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि 24 घंटों में देशभर में 21 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 17 मामले देश की राजधानी में सामने आए हैं. शहर के अधिकारियों ने एक बड़े थोक खाद्य बाजार को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जहां बड़े स्तर पर संक्रमण फैल गया था. ऑस्ट्रेलिया में स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 के और मामले आने की आशंका है.

कोरोना वायरस/ प्रतीकात्मक (Photo Credits: IANS)

चीन/दक्षिण कोरिया, 27 जून:  राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि 24 घंटों में देशभर में 21 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 17 मामले देश की राजधानी में सामने आए हैं. शहर के अधिकारियों ने एक बड़े थोक खाद्य बाजार को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जहां बड़े स्तर पर संक्रमण फैल गया था. उन्होंने स्कूलों को फिर से बंद कर दिया है तथा कुछ इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की एक खबर के हवाले से बताया कि जांच में ऐसे कुछ ही लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनका बाजार से संबंध नहीं हैं तथा संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं.

चीन में इस वैश्विक महामारी के 83,483 मामले सामने आए हैं और 4,634 लोगों को जान गंवानी पड़ी है. जो लोग संक्रमित पाए गए लेकिन उनमें लक्षण नहीं दिखे, उन्हें आधिकारिक संख्या में शामिल नहीं किया गया है. वहीं, दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 51 नए मामले सामने आए हैं. नए मामले घनी आबादी वाले सियोल इलाके से सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या 12,653 तक पहुंच गई है जिनमें से 282 लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के कारण आइसक्रीम कारोबार को 4500 करोड़ रुपये का बड़ा झटका, 40 फीसदी गिरावट का अंदेशा

सियोल और आसपास के शहरों से 35 नए मामले सामने आए हैं जो मई के बाद से कोविड-19 के फिर से फैलने का केंद्र रहे हैं. इसके साथ ही 12 अन्य मामले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से जुड़े हैं. स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. संक्रमण के सैकड़ों मामले गिरजाघर की सभाओं, रेस्तरां, नाइटक्लबों और कम आय वर्ग के लोगों से जुड़े हैं जैसे कि घर-घर जाकर सामान बेचने वाले लोग.

ऑस्ट्रेलिया में स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 के और मामले आने की आशंका है. विदेश से लौट रहे सैकड़ों नागरिकों ने अनिवार्य रूप से पृथक रहना शुरू कर दिया है. इस सप्ताहांत भारत से एडीलेड में करीब 300 लोगों के आने की उम्मीद है जबकि सैकड़ों लोगों के दक्षिण अमेरिका और इंडोनेशिया से आने की उम्मीद है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट