देश की खबरें | कोरोना वायरस: भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 9,36,181 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 29,429 नए मामले सामने आने के बाद देश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,36,181 हो गई, और संक्रमण से 582 और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 24,309 हो गई।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई भारत में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 29,429 नए मामले सामने आने के बाद देश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,36,181 हो गई, और संक्रमण से 582 और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 24,309 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों से यह जानकारी प्राप्त हुई।

यह भी पढ़े | दिल्ली: कोरोना संकट के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल बोले-सभी के प्रयासों से 2.25 लाख की बजाय आज 1.15 लाख कोविड-19 के मामले हैं.

यह लगातार चौथा दिन है, जब कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में 28,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन की गई संख्या के अनुसार, देश में संक्रमित होने के बाद अब तक 5,92,031 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3,19,840 लोगों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े | बीजेपी राजस्थान में फिलहाल नहीं करेगी फ्लोर टेस्ट की मांग : 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक करीब 63.24 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’

संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं।

जिन 582 लोगों की बुधवार को मौत हुई, उनमें महाराष्ट्र में 213, कर्नाटक में 85, तमिलनाडु में 67, आंध्र प्रदेश में 43, दिल्ली में 35, उत्तर प्रदेश में 28, पश्चिम बंगाल में 24, बिहार और गुजरात में 14-14 और मध्य प्रदेश एवं तेलंगाना में 10-10 लोग शामिल हैं।

पंजाब में बुधवार को संक्रमण से नौ लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में आठ, असम, हरियाणा और ओडिशा में चार-चार, झारखंड में तीन, चंडीगढ़ में दो और अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

आईसीएमआर के अनुसार, देश में 14 जुलाई तक 1,24,12,664 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से मंगलवार को 3,20,161 नमूनों की जांच की गई।

अब तक, देश में संक्रमण के कारण कुल 24,309 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 10,695, दिल्ली में 3,446, गुजरात में 2,069, तमिलनाडु में 2,099, उत्तर प्रदेश में 983, पश्चिम बंगाल में 980, कर्नाटक में 842, मध्य प्रदेश में 673 और राजस्थान में 525 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के कारण 408, तेलंगाना में 375, हरियाणा में 312, पंजाब में 213, जम्मू-कश्मीर में 195, बिहार में 174, ओडिशा में 74, उत्तराखंड में 50, असम में 40, झारखंड में 36 और केरल में 34 लोगों की मौत हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ में 20, पुडुचेरी और गोवा में 18-18, हिमाचल प्रदेश में 11, चंडीगढ़ में 10, अरुणाचल प्रदेश में तीन, मेघालय और त्रिपुरा में दो-दो और लद्दाख एवं दादर एवं नगर हवेली और दमन-दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में जिन संक्रमित लोगों की मौत हुई है, उनमें 70 प्रतिशत से अधिक लोग किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त थे।

महाराष्ट्र में संक्रमण के सर्वाधिक 2,67,665 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद तमिलनाडु में 1,47,324, दिल्ली में 1,15,346, कर्नाटक में 44,077, गुजरात में 43,637, उत्तर प्रदेश में 39,724 और तेलंगाना में 37,745 मामले सामने आए हैं।

आंध्र प्रदेश में 33,019, पश्चिम बंगाल में 32,838, राजस्थान में 25,571, हरियाणा में 22,628, बिहार में 19,284 और मध्य प्रदेश में 19,005 मामले सामने आए हैं।

असम में संक्रमण के 17,807, ओडिशा में 14,280, जम्मू-कश्मीर में 11,173, पंजाब में 8,511, केरल में 8,930, छत्तीसगढ़ में 4,379, झारखंड में 4,091, उत्तराखंड में 3,686, गोवा में 2,753, त्रिपुरा में 2,170, मणिपुर में 1,672, पुडुचेरी में 1,531, हिमाचल प्रदेश में 1,309 और लद्दाख में 1,093 मामले सामने आए हैं।

नगालैंड में 896, चंडीगढ़ में 600, दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में 520, अरुणाचल प्रदेश में 462, मेघालय में 318, मिजोरम में 238, सिक्किम में 209 और अंडमान-निकोबार द्वीप में 166 मामले सामने आए है।

मंत्रालय ने बताया कि आईसीएमआर के आंकड़ों का राज्यों के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी