देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित उपराष्ट्रपति ने कहा, वह बेहतर महसूस कर रहे हैं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद बुधवार को मालदीव के उपराष्ट्रपति के संदेश पर उनका धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि वह बेहतर महसूस कर रहे हैं तथा चिंता करने की कोई बात नहीं है।
नयी दिल्ली, 30 सितंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद बुधवार को मालदीव के उपराष्ट्रपति के संदेश पर उनका धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि वह बेहतर महसूस कर रहे हैं तथा चिंता करने की कोई बात नहीं है।
नायडू ने मालदीव के उपराष्ट्रपति फैसल नसीम के संदेश के जवाब में यह भी कहा कि वह उनकी त्वरित प्रतिक्रिया तथा गंभीर चिंता की प्रशंसा करते हैं।
यह भी पढ़े | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया बाबरी फैसले का स्वागत, कहा- देश को आगे ले जाने में सभी जुटें.
नसीम ने अपने संदेश में नायडू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
नायडू ने नसीम के संदेश के जवाब में कहा, ‘‘मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं और चिंता करने की कोई बात नहीं है।’’
यह भी पढ़े | Babri Masjid Demolition Verdict: परामर्श के बाद कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर निर्णय लेगी CBI.
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘संक्रमणमुक्त होने के लिए डॉक्टरों की सलाह पर हर एहतियात का अनुपालन कर रहा हूं। मैं आपकी शुभाकमनाओं से भावविह्वल हूं।’’
नायडू ने उन मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और सांसदों-विधायकों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
गौरतलब है कि मंगलवार को नायडू के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि, उन्हें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं और उनकी सेहत ठीक है।
डॉक्टरों ने 71 वर्षीय नायडू को घर पर ही पृथक-वास में रहने की सलाह दी है। उनकी पत्नी उषा नाायडू की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और वह भी स्व-पृथक-वास में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)