देश की खबरें | कोरोना वायरस संक्रमित मरीज ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित 65 वर्षीय मरीज ने दूसरी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 12 अगस्त छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित 65 वर्षीय मरीज ने दूसरी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के आमानाका थाना क्षेत्र के अंतर्गत एम्स के सी ब्लाक में मंगलवार रात दूसरी मंजिल से कूदकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में 61 सुरक्षाकर्मियों सहित कोरोना वायरस के 96 नए मरीज आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2,327.

अधिकारियों ने बताया कि लालपुर क्षेत्र के निवासी इस व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चलने के बाद गत सात अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरे दिन उसमें असामान्य व्यवहार देखा जाने पर उसे मनोरोग विशेषज्ञ से मिलने की सलाह दी गई।

उन्होंने बताया कि बीती रात मरीज जब बाथरूम में था तब उसने नीचे छलांग लगा दी। घटना के तत्काल बाद उसे चिकित्सा मुहैया कराई गई लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Bangalore Violence: बेंगलुरु हिंसा में 3 लोगों की मौत, अब तक 145 गिरफ्तार.

अधिकारियों ने बताया कि मरीज के पास से कोई भी पत्र नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक उसके आत्महत्या करने के कारण के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

राज्य के जांजगीर चांपा जिले में इस महीने की छह तारीख को कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज ने कोविड-19 इकाई में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\