देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित ओडिशा के डॉक्टर की दिल्ली के अस्पताल में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमित ओडिशा के एक डॉक्टर की दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में शनिवार को मौत हो गई।

जियो

नयी दिल्ली, 20 जून कोरोना वायरस से संक्रमित ओडिशा के एक डॉक्टर की दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में शनिवार को मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर ओडिशा के कटक जिले के निवासी थे और उनकी आज सुबह राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मौत हो गई। यह कोविड-19 के इलाज के लिए समर्पित अस्पताल है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के अहमदनगर में पूर्व सैन्य अधिकारी गिरफ्तार: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

खबर में डॉक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केन्द्र (एनएचएसआरसी) में सीनियर कंसल्टैंट थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के इलाज के लिए ग्लेनमार्क ने पेश की ‘फेविपिराविर’ गोली, प्रति टैबलेट कीमत 103 रुपए.

उन्होंने बताया कि श्वसन संबंधी बीमारी के लक्षण दिखने के बाद डॉक्टर को पहले दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि 19 जून को हुई। उन्हें मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या भी थी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तक उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन शनिवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में ले जाया गया जहां बाद में उनकी मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\