बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ कर 80 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतवार को बताया कि बक्सर जिला में 2 पुरुष :67 और 35 वर्षीय: मुंगेर जिला में दो पुरूष :40 और 38 वर्षीय: एवं चार महिलाएं :55, 26, 20, और 02 वर्षीय: कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं ।

जमात

पटना, 16 अप्रैल बिहार के बक्सर और मुंगेर जिलों में बृहस्पतवार को कोरोना संक्रमण का आठ नये मामले प्रकाश में आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 80 हो गये हैं जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतवार को बताया कि बक्सर जिला में 2 पुरुष :67 और 35 वर्षीय: मुंगेर जिला में दो पुरूष :40 और 38 वर्षीय: एवं चार महिलाएं :55, 26, 20, और 02 वर्षीय: कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं ।

बृहस्पतवार को बक्सर जिले में कोरोना संक्रमित पाए गए दोनों मरीज पश्चिम बंगाल के आसनसोल से आए थे जबकि मुंगेर में पाए गए छह मरीज एक संक्रमित मरीज के परिजन हैं ।

बिहार में कोरोना संक्रमण के बृहस्पतवार तक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 14, बेगुसराय आठ, पटना एवं नालंदा में छह-छह, गया में 5, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन तथा बक्सर में दो, सारण, लखीसराय, भागलपुर एवं वैशाली में एक—एक मामला प्रकाश में आया है ।

गौरतलब है कि ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।

बिहार में अबतक 8834 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 37 मरीज ठीक भी हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू