बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 466 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधानसचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मधुबनी में 13, बक्सर में 11, रोहतास में सात, कैमूर में छह, कटिहार में दो तथा नालंदा एवं भोजपुर में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।

जमात

पटना, एक मई बिहार में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 41 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 466 हो गये हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधानसचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मधुबनी में 13, बक्सर में 11, रोहतास में सात, कैमूर में छह, कटिहार में दो तथा नालंदा एवं भोजपुर में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गयी थी ।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 30 जिलों में कोविड—19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अबतक सबसे अधिक मुंगेर में 95, रोहतास में 52, पटना में 44, बक्सर में 40, नालंदा में 36, सिवान में 30, कैमूर में 24, गोपालगंज एवं मधुबनी में 18—18, भोजपुर में 12, बेगुसराय में 11, औरंगाबाद में आठ, गया, सीतामढी एवं सारण में छह-छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में पांच-पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका एवं वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा एवं कटिहार में दो-दो तथा पूर्णिया, अररिया एवं शेखपुरा में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में अबतक 24728 कोरोना संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 84 मरीज ठीक भी हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश की होगी टक्कर, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Stats And Preview: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू