बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 148 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंगेर जिले में चार और रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में कोरोना वायरस संक्रमण का एक मामला प्रकाश में आया है।

जमात

पटना, 23 अप्रैल मुंगेर और रोहतास जिलों में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 05 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ बिहार में कोविड-19 से संक्रमण के मामले अब बढ़ कर 148 हो गये है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंगेर जिले में चार और रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में कोरोना वायरस संक्रमण का एक मामला प्रकाश में आया है।

उन्होंने ने बताया कि मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार में आज जो कोरोना वायरस संक्रमण के चार मामले प्रकाश में आए हैं उनमें एक पुरुष (30 वर्ष) तथा तीन महिला (68, 61 एवं 60 वर्ष) शामिल हैं ।

कुमार ने बताया कि मुंगेर जिला में कोरोना वायरस संक्रमण के जो मामले आज प्रकाश में आए हैं वे पूर्व में इस रोग से ग्रसित एक अन्य व्यक्ति के संपर्क के हैं।

जमालपुर में पिछले एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिकतर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए। इनमें से अधिकतर 60 वर्षीय उस सब्जी विक्रेता के संपर्क के हैं, जिन्होंने पिछले महीने नालंदा जिले के बिहारशरीफ में तब्लीगी जमात के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पैदल यात्रा की थी। ।

संजय ने बताया कि सासाराम में जिस महिला(36) में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है पूर्व में इस रोग से ग्रसित एक मरीज के संपर्क की है।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 17 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक 31 नालंदा एवं मुंगेर में, सिवान में 29, पटना में 16, बेगुसराय में 9, बक्सर में 8, गया एवं भागलपुर में 5-5, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन, रोहतास में दो तथा सारण, लखीसराय, वैशाली, भोजपुर, बांका एवं पूर्वी चंपारण में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं ।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में 64 व्यक्ति आए थे। उनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई ।

उल्लेखनीय है कि बिहार में एक महीने पूर्व 22 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला प्रकाश में आया था ।

बिहार में अबतक 13843 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 42 मरीज ठीक भी हुए हैं।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू