देश की खबरें | कोरोना वायरस: देश में मृतक संख्या बढ़कर 4,531 हुई, संक्रमण के मामले बढ़कर 1.58 लाख हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण देश में पिछले 24 घंटे में 194 और लोगों की मौत हो जाने से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,531 हो गई और संक्रमण के 6,566 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,58,333 हो गई।

जियो

नयी दिल्ली, 28 मई कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण देश में पिछले 24 घंटे में 194 और लोगों की मौत हो जाने से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,531 हो गई और संक्रमण के 6,566 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,58,333 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कैबिनेट सचिव राजीव गौबा आज सुबह 11:30 बजे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ COVID-19 पर करेंगे वीडियो कांफ्रेंस: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने बताया कि देश में 86,110 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, 67,691 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक 42.75 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Update: चक्रवात Amphan से विलंब के बाद मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 5 जून तक पहुंचेगा केरल.

देश में जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

जिन 194 लोगों की बुधवार सुबह से मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 105, गुजरात में 23, दिल्ली में 15, उत्तर प्रदेश में 12, मध्य प्रदेश में आठ, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में छह-छह, कर्नाटक एवं राजस्थान में तीन-तीन, बिहार एवं जम्मू-कश्मीर में दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा एवं केरल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

देश में संक्रमण से अब तक कुल 4,531 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें सर्वाधिक 1,897 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में और 938 मरीजों की मौत गुजरात में हुई है। मध्य प्रदेश में यह संख्या 313 है। दिल्ली में संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 303 और पश्चिम बंगाल में 289 है।

उत्तर प्रदेश में 182, राजस्थान में 173, तमिलनाडु में 133, तेलंगाना में 63 और आंध्र प्रदेश में 58 लोगों की मौत हुई।

कोविड-19 के कारण कर्नाटक में मृतक संख्या 47 और पंजाब में 40 पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर में 26 लोगों, हरियाणा में 18, बिहार में 15, ओडिशा एवं केरल में सात-सात, हिमाचल प्रदेश में पांच, झारखंड, उत्तराखंड, चंडीगढ़ एवं असम में चार-चार लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई।

मंत्रालय ने बताया कि मेघालय में कोविड-19 के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक संक्रमण से मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

सुबह के वक्त अपडेट किए गए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के सर्वाधिक 56,948 मामले महाराष्ट्र में, 18,545 मामले तमिलनाडु में, 15,257 मामले दिल्ली में, 15,195 मामले गुजरात में, 7,703 मामले राजस्थान में, 7,261 मामले मध्य प्रदेश में और 6,991 मामले उत्तर प्रदेश में सामने आए हैं।

कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या पश्चिम बंगाल में 4,192, आंध्र प्रदेश में 3,171 और बिहार में 3,061 है।

कर्नाटक में यह संख्या 2,418, पंजाब में 2,139, तेलंगाना में 2,098, जम्मू-कश्मीर में 1,921 और ओडिशा में 1,593 है।

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 1,381 और केरल में 1,004 मामले हैं। असम में 781, झारखंड में 448, उत्तराखंड में 469, छत्तीसगढ़ में 369, चंडीगढ़ में 279, हिमाचल प्रदेश में 273, त्रिपुरा में 230 और गोवा में 68 मामले हैं।

लद्दाख में कोविड-19 संक्रमण के 53, पुडुचेरी में 46, मणिपुर में 44, अंडमान-निकोबार में 33 , मेघालय में 20, नगालैंड में चार, दादरा नगर हवेली और अरूणाचल प्रदेश में दो-दो, मिजोरम तथा सिक्किम में संक्रमण का अब तक एक-एक मामला सामने आया है।

मंत्रालय ने कहा कि उसके आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान