कोरोना वायरस: ब्राजील में मरने वालों की संख्या 1000 से अधिक हुई

इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को कोविड-19 को ज्यादा तवज्जो न देकर उसे ‘‘मामूली फ्लू’’ बताने के कारण आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार ब्राजील में कोविड-19 संक्रमण के अब तक कुल 19,638 मामले सामने आए हैं और यहां 1,056 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को कोविड-19 को ज्यादा तवज्जो न देकर उसे ‘‘मामूली फ्लू’’ बताने के कारण आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है।

गैर जरूरी कारोबार बंद करने और लोगों को घरों में रहने की हिदायत देने के स्थानीय एवं राज्य प्राधिकारियों के फैसले को लेकर उनके और बोलसोनारो के बीच मतभेद पैदा हो गया है। बोलसोनारो संक्रमण को रोकने संबंधी अपनी ही सरकार की सिफारिशों का सम्मान नहीं करते हुए शुक्रवार को अपने समर्थकों से मिलने ब्रासीलिया की सड़कों पर आए।

फेस मास्क पहने बिना और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अनिवार्यता को नजरअंदाज करते हुए बोलसोनारो ने एक बुजुर्ग महिला से हाथ मिलाया और एक समय पर अपने दाएं हाथ से अपनी नाक भी पोंछी जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है।

इस संक्रमण से दुनिया भर में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। इटली में 18,000 से अधिक, अमेरिका में करीब 17,000 और स्पेन में करीब 16,000 लोग इस संक्रमण के कारण मारे जा चुके हैं। हालांकि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में मृतक संख्या का यह आंकड़ा छोटा है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों को स्थिति बिगड़ने की आशंका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह संक्रमण अप्रैल के अंत में ब्राजील में चरम पर पहुंचना शुरू होगा।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड