कोरोना वायरस संकट : दिल्ली विश्वविद्यालय पूरी प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन करने पर कर रहा विचार

अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय ने यह देखते हुए कॉलेजों से सूचनाएं एकत्र करनी शुरू कर दी हैं कि लॉकडाउन (बंद) खुलने के बाद उसके पास तैयारी करने के लिए बहुत कम समय होगा।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर के चक्कर काटने से रोकने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय अपनी पूरी प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन करने पर विचार कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय ने यह देखते हुए कॉलेजों से सूचनाएं एकत्र करनी शुरू कर दी हैं कि लॉकडाउन (बंद) खुलने के बाद उसके पास तैयारी करने के लिए बहुत कम समय होगा।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण विश्वविद्यालय ने फिलहाल पंजीकरण प्रक्रिया भले ही रोक दी है, लेकिन दाखिले से जुड़ी उसकी शाखा इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी प्रचार्यों को नौ अप्रैल को भेजे गए पत्र में डीन (प्रवेश) शोभा बगई ने कहा, ‘‘सोच-समझ कर यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अनिवार्य दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए छात्रों को कम से कम विश्वविद्यालय परिसर में आना पड़े।’’

उन्होंने कालेजों से सभी जरूरी सूचनाएं अपनी वेबसाइट पर डालने और इसका लिंक प्रवेश शाखा को भेजने को भी कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड