बिहार में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 60

उन्होंने बताया कि ये दोनों भी ओमान से आने के बाद संक्रमित पाए गए व्यक्ति के सम्पर्क में आए थे। ओमान से आए उक्त व्यक्ति के संपर्क में आने से उनके परिवार अथवा पंजवार गांव के 23 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

पटना, 10 अप्रैल बिहार के सिवान जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर अब 60 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आए। इनमें 10 साल की एक लड़की और 28 वर्षीय एक पुरुष है, जो सिवान के रधुनाथपुर प्रखण्ड के पंजवार गांव के हैं।

उन्होंने बताया कि ये दोनों भी ओमान से आने के बाद संक्रमित पाए गए व्यक्ति के सम्पर्क में आए थे। ओमान से आए उक्त व्यक्ति के संपर्क में आने से उनके परिवार अथवा पंजवार गांव के 23 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

गौरतलब है कि पंजवार गांव का एक व्यक्ति ओमान से 22 मार्च को अपने गांव आया था जो कि तीन अप्रैल को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था ।

संजय ने बताया कि बिहार के मुख्य सचिव ने रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव में लॉकडाउन को पूरी तरह से लागू किए जाने के लिए सारण आयुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक को सिवान में कैंप करने का निर्देश दिया है।

बिहार में अब तक तक कोरोना वायरस के 5,152 संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए गए हैं ।

बिहार में कोविड-19 संक्रमित 15 मरीज अबतक ठीक भी हो चुके हैं। वहीं कतर से आए एक व्यक्ति की जान जा चुकी है।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस