बिहार में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1326 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि संक्रमण के छह नये मामलों में, सहरसा के तीन तथा सुपौल, खगडिया एवं बेगूसराय का एक-एक मामला शामिल है।

जमात

पटना, 18 मई बिहार में कोरोना वायरस के छह नये मामले प्रकाश में आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 1326 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि संक्रमण के छह नये मामलों में, सहरसा के तीन तथा सुपौल, खगडिया एवं बेगूसराय का एक-एक मामला शामिल है।

उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा रविवार रात्रि तक का है जो सोमवार सुबह प्राप्त हुआ है । इन सभी रोगियों के संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस से अबतक कुल आठ मरीजों (पटना में दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली सीतामढ़ी एवं खगडिया जिले में एक-एक मरीज) की मौत हो चुकी है।

बिहार में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 164 मामले पटना में आएं हैं। इसके बाद मुंगेर में 126, रोहतास में 91, मधुबनी में 69, नालंदा में 68, बक्सर में 62, बेगूसराय में 56, खगडिया में 36, सिवान में 45, बांका में 40, भागलपुर में 38, कैमूर एवं भोजपुर में 36-36, नवादा में 35, गोपालगंज में 32, पूर्णिया में 30, जहानाबाद में 27, पश्चिम चंपारण एवं मुजफ्फरपुर में 25-25, औरंगाबाद एवं सहरसा में 22-22, शेखपुरा में 21, पूर्वी चंपारण में 19, कटिहार एवं मधेपुरा में 18-18, दरभंगा में 16, समस्तीपुर एवं सुपौल में 15-15, लखीसराय, जमुई एवं किशनगंज में 14-14, अरवल में 12, वैशाली एवं सारण में 11-11, गया एवं सीतामढ़ी में आठ-आठ तथा अररिया एवं शिवहर में चार-चार मामले प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में अब तक 48,488 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 499 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस