देश की खबरें | गणेश चतुर्थी के बाद गोवा में कोरोना वायरस के मामले बढ़े: सावंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को दावा किया कि गणेश चतुर्थी के बाद से तटीय राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं और ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लोगों ने त्योहार के दौरान सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 29 अगस्त गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को दावा किया कि गणेश चतुर्थी के बाद से तटीय राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं और ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लोगों ने त्योहार के दौरान सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन किया।

सावंत ने कहा कि मामलों में इजाफा हुआ है क्योंकि लोगों ने त्योहारों के दौरान मास्क नहीं पहने या सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.

सावंत ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि गणेश चतुर्थी के बाद कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है। त्योहार से पहले प्रतिदिन लगभग 150 मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी हुई है।’’

लोगों से सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने का आग्रह करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने दैनिक कार्य के दौरान एहतियाती कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़े | Cobra Spotted Near Gate Of Saket Metro Depot: साकेत मेट्रो डिपो के गेट के पास मिला चार फीट लंबा कोबरा.

मुख्यमंत्री शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र संखलीम में आरोग्य एक्सप्रेस वैन को हरी झंडी दिखाने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

गोवा में अब तक कोविड-19 के 16,006 मामले आ चुके हें और 175 मौतें हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड