देश की खबरें | कोरोना वायरस: केरल में संक्रमण के मामले बढ़कर 3.39 लाख हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,631 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 3.39 लाख हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 18 अक्टूबर केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,631 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 3.39 लाख हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि रविवार को संक्रमण से 22 और लोगों की मौत हो गई और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,161 हो गई।

यह भी पढ़े | Schools to Reopen In UP Form Tomorrow: कोरोना महामारी के बीच कल से यूपी में कक्षा 9 से 12 तक के खुलेंगे स्कूल, तैयारियां हुई पूरी.

मंत्री ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मलप्पुरम में 1,399, कोझिकोड में 976 और त्रिशूर में 862 मामले सामने आए हैं।

राज्य में इस समय 95,200 लोगों का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Sonia Gandhi Attacks Modi Govt: सोनिया गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- देश का लोकतंत्र कठिन दौर से गुजर रहा है.

विज्ञप्ति में बताया गया है कि रविवार को संक्रमित पाए गए लोगों में से 63 स्वास्थ्यकर्मी हैं।

मंत्री ने बताया कि 8,410 लोगों के नमूने संक्रमित नहीं पाए गए हैं और इसके साथ राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2.45 लाख हो गई है।

राज्य में अब तक 39,39,199 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू