नेपाल में कोरोना वायरस का बढ़ा प्रकोप, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 47

नेपाल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आने के साथ ही देश में इस महामारी के मामले बढ़कर 47 हो गये। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है. मंत्रालय के अनुसार नेपाल के दक्षिणी भाग के जनकपुर में 19 साल के एक लड़के और पूर्वी भाग के उदयपुर जिले में 55 साल की एक महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई.

कोरोना वायरस का टेस्ट (Photo Credits: IANS)

काठमांडू: नेपाल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आने के साथ ही देश में इस महामारी के मामले बढ़कर 47 हो गये। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है. मंत्रालय के अनुसार नेपाल के दक्षिणी भाग के जनकपुर में 19 साल के एक लड़के और पूर्वी भाग के उदयपुर जिले में 55 साल की एक महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई. मंत्रालय के मुताबिक बृहस्पतिवार को टेकू के सरकारी अस्पताल से सफल उपचार के बाद दो मरीजों को छुट्टी दे दी गयी और दोनों ही शहर के सनसिटी अपार्टमेंट के निवासी हैं. इसी के साथ ही नेपाल में अबतक कोरोना वायरस के नौ मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

इस बीच, नेपाल के पहले अरबपति और मशहूर उद्योगपति सीजी फाउंडेशन के बिनोद चौधरी ने विभिन्न प्रांतीय सरकारों को 1000 परीक्षण किट, 1000 निजी सुरक्षा उपकरण एवं उतने ही एन95 मास्क दान किये. नेपाल ने सीमापार से कोराना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें- कोविड-19 : भारत ने 23 टन दवाइयां नेपाल को भेजीं

मंगलवार को नेपाल सरकार ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन 27 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\