देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामले 10 हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामले 10 हजार के पार चले गए हैं। राज्य में बुधवार को 397 नए मामलों की पुष्टि हुई तथा 14 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों की संख्या 164 हो गई है।

बेंगलुरू, 24 जून कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामले 10 हजार के पार चले गए हैं। राज्य में बुधवार को 397 नए मामलों की पुष्टि हुई तथा 14 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों की संख्या 164 हो गई है।

इसके अलावा दिन में 149 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

यह भी पढ़े | मणिपुर में बीजेपी की सरकार पर छाया संकट खत्म, मिस्टर भरोसेमंद साबित हुए हेमंत बिस्वा.

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में 24 जून शाम तक कोरोना वायरस के कुल मामले 10,118 हो गए हैं। इनमें से 164 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 6,151 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

बुलेटिन में बताया गया है कि संक्रमण का इलाज करा रहे 3,799 मरीजों में से 3,687 रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है जबकि 112 मरीज आईसीयू में हैं।

यह भी पढ़े | ITR Filing Deadlines Extended: कोरोना संकट के बीच सीबीडीटी ने दी बड़ी राहत, आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई.

14 मृतकों में 10 पुरुष और चार महिलाएं हैं। दो को छोड़ कर सभी 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं।

397 नए मामलों में से 75 अन्य राज्यों से लौटे हैं जबकि आठ अन्य देशों से वापस आए हैं।

अबतक कुल 5,39,247 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 12709 नमूनों की जांच बुधवार को की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी