देश की खबरें | कोरोना वायरस: संक्रमण के 73,272 नए मामले आए सामने, 926 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 73,272 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 69,79,423 हो गए जबकि 926 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,07,416 हो गई।
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 73,272 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 69,79,423 हो गए जबकि 926 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,07,416 हो गई।
अब तक 59,88,822 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए लोगों की दर बढ़कर 85.81 प्रतिशत हो गई है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बस पलटने से 3 की मौत, CM योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 926 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,07,416 हो गई है।
देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से कम रही।
आंकड़ों के अनुसार, देश में 8,83,185 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 12.65 प्रतिशत है।
देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है।
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में नौ अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,57,98,698 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 11,64,018 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।
पिछले 24 घंटे में जिन 926 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 302, कर्नाटक में 114, तमिलनाडु में 68, पश्चिम बंगाल में 62, उत्तर प्रदेश में 48, दिल्ली में 39, छत्तीसगढ़ में 38, पंजाब में 32 और आंध्र प्रदेश में 31 लोगों की मौत हुई।
अब तक, कुल 1,07,416 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 39,732, तमिलनाडु में 10,120, कर्नाटक में 9,789, उत्तर प्रदेश में 6,293, आंध्र प्रदेश में 6,159, दिल्ली में 5,692, पश्चिम बंगाल में 5,501, पंजाब में 3,773 और गुजरात में 3,547 लोगों की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वालों में से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।’'
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

