देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस 518 नए मामले, चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोरोना वायरस के रविवार को 518 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 3,18,307 हो गई। वहीं, इस दौरान चार और मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतक संख्या 1734 हो गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 29 नवंबर ओडिशा में कोरोना वायरस के रविवार को 518 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 3,18,307 हो गई। वहीं, इस दौरान चार और मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतक संख्या 1734 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 518 नए मामलों में से 297 अलग अलग पृथक-वास केंद्रों के हैं जबकि शेष मामले संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान मिले हैं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ पर राहुल गांधी का कटाक्ष, कहा- यह समय किसानों की बात का.

सबसे ज्यादा मामले सुंदरगढ़ में आए हैं, जहां 52 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। वहीं मयूरभंज में 49 और कटक में 45 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने ट्विटर पर बताया कि अस्पतालों में इलाज के दौरान चार संक्रमित लोगों ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: अमित शाह ने दी सफाई, कहा- मैंने कभी भी नहीं कहा कि किसानों का आंदोलन राजनीति से प्रेरित है.

अधिकारी ने बताया कि छह सितंबर के बाद पहली बार है जब कोरोना वायरस के कारण एक दिन में होने वाली मौतों की संख्या 10 से नीचे आई है।

ओडिशा में 5971 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 3,10,549 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड