देश की खबरें | कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 146 नए मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को 146 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,679 हो गई।

रायपुर, नौ जुलाई छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को 146 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,679 हो गई।

राज्य में इस वायरस से संक्रमित 75 वर्षीय एक मरीज की बृहस्पतिवार को मौत हो गई।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी 750 मेगावाट की रीवा सोलर पॉवर प्लांट आज राष्ट्र को करेंगे समर्पित, दिल्ली मेट्रो को भी यहां से मिलेगी बिजली.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 146 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें रायपुर जिले से 56, नारायणपुर से 38, बीजापुर से 13, कोरबा से नौ, सरगुजा से छह, बलरामपुर और बिलासपुर से पांच-पांच, जांजगीर-चांपा से तीन, दंतेवाड़ा, कांकेर, बेमेतरा से दो-दो तथा दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा, सूरजपुर और जशपुर से एक-एक मरीज शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सरगुजा जिला निवासी 75 वर्षीय संक्रमित मरीज की मौत हो गई। मरीज का इलाज रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया जा रहा था। मरीज में सात जुलाई को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई थी।

यह भी पढ़े | यूपी में घरेलू विवाद में शराबी पिता ने पुत्र को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम.

अधिकारियों ने बताया कि अब तक राज्य के रायपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 567 मामले आए हैं। कोरबा जिले में 339, राजनांदगांव में 332, जांजगीर-चांपा में 277, बिलासपुर में 272, बलौदाबाजार में 256, जशपुर में 190, दुर्ग में 179, बलरामपुर में 151, रायगढ़ में 139, मुंगेली में 123 और कबीरधाम जिले में 111 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य के धमतरी जिले में आठ, सुकमा में छह, गौरेला पेंड्रा मरवाही में तीन तथा कोंडागांव में तीन मामले हैं। कोरोना वायरस राज्य के सभी 28 जिलों में फैल गया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार को विभिन्न अस्पतालों से 68 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की जांच के लिए अब तक कुल 1,96,150 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 3,679 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। अब तक कुल 2,903 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है और 761 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए 15 लोगों की मौत हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज